प्राचीन ज्ञान की जड़ें,
आधुनिक स्वास्थ्य का आधार
Swalamban.in — स्वावलम्बन की आधिकारिक वेब साईट। उत्तम गुणवत्ता की पूरी श्रृंखला, भरोसेमंद पंचगव्य, आयुर्वेद उत्पाद अब आपके द्वार पर सिर्फ एक क्लिक दूर हैं।
सर्वोत्तम मूल्य पर शुद्ध पंचगव्य एवं आयुर्वेदिक उत्पाद
हम सर्वोत्तम सेवा, गुणवत्ता वाले उत्पादों, वास्तविक समय सहायता के लिए समर्पित हैं। पंचगव्य औषधी, आयुर्वेदिक दवाइयों, स्वानुभूत योग, शास्त्रोक्त औषधी की पूरी उत्पाद श्रृंखला पेश करते हैं।
मिशन का स्वावलम्बन का लक्ष्य व्यक्ति को सम्पन्न, समृद्ध व धनाढ्य बनाना नहीं है, बल्कि उसे सम्मानपूर्वक जीवनयापन के लिए समर्थ बनाना है।
स्वच्छ गीर नस्ल की गौमाता का पंचगव्य
यहाँ गौ माता के पंचगव्य पर अधिक ध्यान दिया जाता है। स्वच्छ, सुंदर गीर नस्ल की गौमाता का पालन एवं उनकी वंश वृद्धि एवं स्वच्छता का ध्यान रखते हुए पंचगव्य का उपयोग किया जाता है।
प्रत्येक औषधी में गौमूत्र का उपयोग नहीं किया जाता — जिस वस्तु पर लिखा है, उन्हीं औषधी में गीर देशी नस्ल की गौमाता का पंचगव्य उपयोग किया जाता है। इसकी गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाता है।
आर्थिक स्वावलम्बन की दिशा
वर्तमान में धनाध्यक्ष प्रायः अधिक आमदनी वाले कारोबार बढ़ाते हैं। यह प्रवृत्ति जल्दी ही बदली जानी है। अगले दिनों अर्थतंत्र चलेगा इसी तरह, मुड़ेगा इसी तरफ — इसलिए इस संभावना को भविष्यवाणी मानकर नोट कर लिया जाए और जिन से इसका संबंध है वे अपना ढर्रा अभी से बदलना प्रारंभ कर दें।— पं. श्रीराम शर्मा आचार्य, अखण्ड ज्योति, जुलाई 1984
प्रमाणिकता के तीन पक्ष
व्यक्तित्व की प्रमाणिकता
यदि उद्यमी व्यक्ति के व्यक्तित्व के बारे में जन मान्यता गलत है, उसे स्वार्थी छली माना जाता है, तो लोग अविश्वास ही रखेंगे।
उत्पाद की प्रमाणिकता
जो उत्पाद तैयार किया जा रहा है, गुणवत्ता व मूल्य की दृष्टि से प्रमाणिकता सिद्ध होनी चाहिए। जनता की इस कसौटी पर जो उत्पाद खरा सिद्ध नहीं होता, वह चल नहीं पाता।
व्यवस्था तंत्र की प्रमाणिकता
उद्यमी का तंत्र भी प्रमाणिक होना चाहिए — कानूनी दृष्टि से उत्पादन के अधिकार, बिक्रीकर, आयकर आदि नियमों का ठीक प्रकार अनुपालन किया जाना चाहिए।