Welcome to the new platform of Swawlamban — Your trusted Ayurvedic store!
Choose Language
EN English
हि Hindi
Official Notice

Special Notice

स्वावलम्बन विभाग — गायत्री परिवार ट्रस्ट, सेंधवा

आधिकारिक सूचना स्वावलम्बन विभाग गायत्री परिवार ट्रस्ट, सेंधवा द्वारा जारी
Registered Trademark

सार्वजनिक सूचना

सभी नागरिकों एवं उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि स्वावलम्बन विभाग गायत्री परिवार ट्रस्ट, सेंधवा द्वारा "सर्व सन्तु निरामयाः" के भाव से एवं गौमाता व प्रकृति माता को घर-घर, द्वारे-द्वारे स्थापित करने के भाव से स्वावलम्बन विभाग की स्थापना की गई है।

सर्व सन्तु निरामयाः — सभी प्राणी रोगमुक्त हों।

औषधी निर्माण एवं गौमाता सेवा

संपूर्ण औषधियों का निर्माण गायत्री शक्तिपीठ, किले अंदर किया जाता है। देशी गौमाताओं का घृत, मठ्ठा, गौमूत्र, गोबर इत्यादि सामग्री गायत्री धाम में गीर नस्ल की स्वस्थ गौमाताओं के पालन से प्राप्त की जाती है। उन्हीं गौमाताओं का रसायन औषधी निर्माण में काम में लिया जाता है।

इनमें से कुछ औषधियाँ शास्त्रोक्त हैं तथा कुछ स्वानुभूत हैं — उनके परिणाम भी अत्यंत सुखद हैं।

गौमूत्र गौघृत मठ्ठा गोबर गीर नस्ल

गायत्री धाम — हमारा परिवार

आप जो औषधियाँ लेते हैं, उनके द्वारा गायत्री धाम — जो कि 14 एकड़ में फैला है — की व्यवस्थाएँ संचालित होती हैं।

14 एकड़ गायत्री धाम परिसर
150+ गौमाताएँ
350+ गुरुकुल छात्र-छात्राएँ
वनवासी अंचल के अध्ययनरत

आपकी प्रत्येक खरीदारी इन गौमाताओं की सेवा, गुरुकुल के छात्रों की शिक्षा और वनवासी अंचल के विकास में सहयोग करती है।

ट्रेडमार्क सूचना एवं कानूनी अधिकार

स्वावलम्बन एक रजिस्टर्ड ट्रेडमार्क है और इस पर पूर्ण कानूनी अधिकार सुरक्षित हैं। किसी भी अवैधानिक कृत्य, नकल, या दुरुपयोग की स्थिति में कृपया हमें तुरंत सूचित करें।

ईमेल करें swawlamban.in@gmail.com
ट्रेडमार्क स्टेटस Registered & Protected